पलामू, जुलाई 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट-बंदुआ गांव में बुधवार की शाम में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिस्तौल व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किए गए मकबूल अंसारी की देर रात में रिम्स ले जाने के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर मेदिनीनगर सिटी में कोयल नदी पुल को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में विश्रामपुर के एसडीपीओ, चैनपुर थाना प्रभारी तथा जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है。 यह भी पढ़ें- Palamu Ne...