Palamu News: छात्र संगठनों ने छह सूत्री मांगों को लेकर फूंका पुतला
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितता, प्रशासनिक अव्यवस्था और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आपसू, एनएसयूआई और जेसीएम ने संयुक्त रूप से सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह का पुतला दहन किया। छात्र संगठनों ने छह सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य और सार्वजनिक धन से जुड़ी संस्था है। इसके वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों में नियमों का पालन, पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न वित्तीय मामलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब तक उनका संतोषजनक और सार्वजनिक जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.