पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले छतरपुर शहर में एनएच-139 के फोरलेन बाईपास स्थित बिरसा मुंडा चौक के समीप रविवार की सुबह कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 45 वर्षीय संजय यादव और 46 वर्षीय जालिम भुइंया के रूप में हुई है। दोनों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आन ड्यूटी चिकित्सक के अनुसार संजय यादव के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। छतरपुर के थ...