पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: छतरपुर फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बने पप्पू सिंह छतरपुर, प्रतिनिधि। महापर्व छठ को लेकर छतरपुर के मंदया सूर्य मंदिर छठ घाट समिति यानी छतरपुर फ्रेंड्स क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से शशि रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में इस वर्ष छठ महापर्व को और भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक रूप देने का निर्णय लिया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि फ्रेंड्स क्लब पिछले 14 वर्षों से मंदया छठ घाट पर व्रतियों की सेवा कर रहा है। क्लब की ओर से व्रतियों के लिए टेंट, गंगा आरती और झांकी का आयोजन किया जाता है। रात में घाट पर रुकने वाले व्रतियों के लिए सुरक्षित व्यवस्था भी की जाती है। सदस्यों ने घाट पहुंचने वाले व्रतियों की जरूरतों को पूर...