Palamu News: छतरपुर के 5 विद्यालयों में विवाद के कारण एसएमसी पुनर्गठन लंबित
पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुल 248 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन व पुनर्गठन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। पांच विद्यालयों में विवाद होने के कारण पुनर्गठन नहीं हो सकी है। हालांकि छतरपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन व पुनर्गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद व स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पहल की जा रही है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के अनुसार सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक सह-सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अभिभावकों की सक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.