पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: छतरपुर के सुखनदिया सिंचाई योजना का 4.89 करोड़ से होगी जीर्णोद्धार मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विशेष पहल कर पलामू जिले के छतरपुर स्थित सुखनदिया मध्यम सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार की पुरानी मांग को मूर्त रूप देने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इस सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार पर करीब 4 करोड़ 88 लाख 97 हजार रुपये खर्च होगी। झारखंड सरकार के लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने योजना को तकनीकी स्वीकृति प्रदान करते हुए विभागीय अधीक्षण अभियंता-मेदिनीनगर को अग्रेतर कार्रवाई के लिए निदेशित किया है। वित्त मंत्री ने भी स्वीकृति की पुष्टि करते हुए बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए आगे की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: समयसीमा खत्म होने के बाद भी कई योजनाएं प...