पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए संचालित मुख्यमंत्री जननी एवं शिशु सुरक्षा योजना (एमजेएसएसवाई) के तहत गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल और प्रसव के बाद वापस घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ममता वाहन की है। लेकिन पलामू में यह व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है।

ममता वाहन की कमी जिले की 265 पंचायतों के मुकाबले महज 54 ममता वाहन संचालित हैं, जबकि छतरपुर और हरिहरगंज प्रखंड में एक भी ममता वाहन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं निजी वाहन या एंबुलेंस के भरोसे अस्पताल पहुंच रही है। ममता वाहन की निगरानी कर रहे जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक आनंद ने बताया कि निर्धारित प्रावधान के अनुसार गर्भवती महिला को घर से अस्पताल लाने के लिए पहले छह किलोमीटर तक 300 रुपये तथा इ...