पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और प्रभावी अनुसंधान को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सितंबर 2026 के दौरान अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 37 एसआर कांडों का निष्पादन किया गया, जबकि इस अवधि में 18 नए एसआर कांड प्रतिवेदित हुए। इस प्रकार प्रतिवेदित मामलों की तुलना में निष्पादन का अनुपात 206 प्रतिशत रहा। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशन में छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में लंबित मामलों के निष्पादन की दिशा में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, एक सितंबर 2026 से पहले अनुमंडल के विभिन्न थानों में कुल 185 एसआर कांड लंबित थे। सितंबर महीने में 18 नए मामले दर्ज हुए और 37 मामलों का निष्पादन किया गया। इसक...