पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय(एनपीयू) अंतर्गत छतरपुर अनुमंडल के रजमनडीह गांव स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में बिजली आपूर्ति की समस्या शीघ्र दूर होगी। एनपीयू प्रशासन ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) के मेदिनीनगर विद्युत वितरण क्षेत्र को प्राक्कलित राशि जमा कर दिया है। इसी प्रकार हुसैनाबाद और लातेहार स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में भी बिजली आपूति की बहाल करने के लिए राशि जमा करा दी गई है। हिन्दुस्तान अख़बार ने छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के रजमनडीह स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में बिजली की आपूर्ति नहीं रहने से उत्पन्न समस्याओं को 22 मई के विशेष अंक में प्रमुखता से छापा था। इसे गंभीरता से लेते हुए एनपीयू प्रशासन ने कॉलेजों में बिजली आपूर्ति के लिए सकारात्मक पहले करते हुए जेबीवीएनएल के मेद...