पलामू, नवम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दीपावली के दूसरे दिन से ही लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेदिनीनगर सिटी से लेकर पलामू जिले के अन्य शहर, कस्बे व गांव तक पूजा समितियों के सदस्य छठ घाटों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। हालांकि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के कई प्रमुख छठ घाटों की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। पंपूकल, चित्रगुप्त मंदिर, गिरिवर स्कूल, सूर्यमंदिर हमीदगंज, कांदू मोहल्ला, सुदना पश्चिमी, सिंगरा के अमानत घाट आदि जगह कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है। घाटों के आसपास गंदगी पसरी होने से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सामाजिक पहल शुरू हो गई है तथा प्रशासन से व्यापक अभियान चलाने की मांग की जाने लगी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: छठ घाटों को संवारने में प्रशासन व पूजा समितियां मुस्तैद, ...