Palamu News: छठ घाट पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधा दर्जन घायल
पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में छठ घाट पर हुए मामूली विवाद ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किए गए हमले में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन पुलिस पूरी रात गांव में तैनात रही। थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों को बुधवार को थाना बुलाया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: नैनीजोर मे दो गुटों के बीच हिंसक संर्घष में सात घायल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छठ घाट से लौटने के बाद कुछ युवक मुखिया मदन राम के घर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.