पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के महुगांवा गांव में वर्षों पुराने छठ घाट की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छठ महापर्व से पहले विवाद का समाधान कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पलामू के उपायुक्त को लिखित आवेदन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के लोग वर्षों से लघु सिंचाई विभाग की जमीन पर छठ घाट बनाकर पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। प्रत्येक वर्ष यहां पंडाल लगाया जाता है, जिसमें गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। आवेदन में राजाराम पांडेय और सचिन दुबे पर उक्त जमीन पर जोत-कोड़ करने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ घाट की जमीन पर अतिक्रमण, छठ पूजा समिति ने सीओ से लगाई गुहार ग्रामीणों का कहना है कि इससे छठ पूजा के आयोजन में परेशानी उत्पन्न ...