Palamu News: चोरी के आठ मोबाइल फोन और जेवर बरामद, एक गिरफ्तार
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना पुलिस को चोरी के मोबाइल फोन और जेवरात बेचने पहुंचे दो लोगों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने इनके पास से आठ एंड्रायड मोबाइल फोन, चांदी के दो पायल और सोने का एक जितिया बरामद किया है। मामले में औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव निवासी 23 वर्षीय मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार 22 अक्तूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली कि दो लड़के चोरी के मोबाइल फोन और जेवरात बेचने के उद्देश्य से कुशानारायणपुर बाजार पहुंचे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके(थाना प्रभारी) नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम बाजार पहुंची तो पुलिस वाहन देखकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.