Palamu News: चोटहासा में कलश यात्रा के साथ श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू
पलामू, नवम्बर 19 -- Palamu News: चोटहासा में कलश यात्रा के साथ श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड की बुढ़ीवीर पंचायत अंतर्गत चोटहासा गांव के खरकटी टोला में सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। संत वशिष्ठ नारायणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समाजसेवी अर्जुन पांडेय, अमलेश चौरसिया और भीष्म चौरसिया सहित कई गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए तहले और सांवरिया नदी के संगम तट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर हर-हर महादेव और जय नारायण के जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.