पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात में आत्महत्या का प्रयास करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए। एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया, जबकि दूसरे मामले में इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार है। पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव की है। 20 वर्षीया युवती पूर्णिमा कुमारी ने मानसिक तनाव में आकर जहर खा ली। युवती के चाचा रितेश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 पेट पूर्णिमा को पेट दर्द एवं उलटी करने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रविवार को तड़के 2 रात उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: कोयल पुल से युवती ने लगाई छलांग, स्थिति गंभीर दूसरी मेदिनीनगर न...