पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत चैनपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए बच्चों की उम्र आठ से 13.5 वर्ष के बीच है। सभी बच्चों से होटलों में काम कराया जा रहा था। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है। उनके मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पलामू जिला श्रम अधीक्षक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स की टीम ने चैनपुर में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान आठ बाल श्रमिकों की पहचान कर उन्हें काम से मुक्त कराया गया। सभी को होटल में काम करने के दौरान मुक्त कराया गया। अ...