Palamu News: चैनपुर के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं का नहीं दिया जा रहा हरी सब्जी व रोटियां
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संदीप कुमार के चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) के निरीक्षण में भोजन, बिजली, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्राओं को देय सुविधाओं से जुड़ी बड़ी कमियां सामने आईं है। करीब एक करोड़ रुपये के वार्षिक बजट वाले इस विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की कुल 443 छात्राएं नामांकित हैं परंतु निरीक्षण के समय 61 छात्राएं अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय के भंडार कक्ष में हरी सब्जियों की जगह केवल आलू मिला। छात्राओं ने बताया कि उन्हें मेनू के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं मिल रहा है। रोटी भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। भोजन में दाल-भात व आलू-सोयाबीन की सब्जी दिया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र का छह महीना बीत जाने के बावजूद छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.