Palamu News: चैनपुर और रामगढ़ के चौकीदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर और रामगढ़ के 43 चौकीदारों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें नाराजगी है। दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले बकाया वेतन भुगतान नहीं होने पर चौकीदार संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से सभी चौकीदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई की फीस जमा करने, घर का राशन-पानी चलाने और बैंक से लिए गए कर्ज की किस्त चुकाने में परेशानी हो रही है। दुर्गापूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पलामू में आवंटन की कमी नहीं होने के बावजूद पांच माह से वेतन लंबित रहना समझ से परे है। अगर दीपावली और छठ से पहले भुगतान नहीं हुआ तो संघ डीसी के नाम आवेदन देकर आंदोलन शुरू करेगा। चैनपुर सीओ सत्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.