Palamu News: चैंबर के पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने का स्वागत
पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव में छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल के पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी जीत पर समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि अमित के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। पर्यावरणविद एवं अमित के पिता डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दायित्व निर्वहन के प्रति हमेशा तत्पर रहना इस जीत के मूल में है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अमित कुमार जायस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.