Palamu News: चेन्नई कमाने गये प्रवासी मजदूर का दुर्घटना में मौत
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन के बिकुवा गांव निवासी पान्नों भुइयां के 23 वर्षीय पुत्र जमयत कुमार भुइयां की चेन्नई में दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पैतृक गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। जमयत मजदूरी करने चेन्नई गया था, जहां 5 अक्तूबर को दुर्घटना में उसकी मौत हुई थी। श्रम विभाग और संबंधित कंपनी के सहयोग से शव गांव लाया गया। शव पहुंचने की सूचना पर सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी और समाजसेवी सुरेंद्र सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग दिया। मुखिया मंजू देवी ने बताया कि जमयत गरीब परिवार का था और उसके माता-पिता बुजुर्ग हैं। बेटे से परिवार को काफी उम्मीद थी। श्रम विभाग और कंपनी की ओर से परिजनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.