Palamu News: चेतावनी के बाद निगम ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण
पलामू, सितम्बर 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम की पूर्व चेतावनी के बाद शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल के निर्देश पर निगम की टीम ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी बस पड़ाव, लता मंगेशकर चौक, छह मुहान, हॉस्पिटल चौक, छोटी मस्जिद रोड, डाबर रोड और एलआईसी रोड समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने कुछ दिन पूर्व इन स्थानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों और अन्य संबंधित लोगों को सड़क व सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निगम प्रशासन की ओर से उन्हें 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी गई थी। निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.