पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन स्थलों पर नए डिफ्लोरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। चुकरु, बरवाडीह और राजहरा में प्रत्येक 35 लाख रुपये की लागत से प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन तीनों प्लांट पर कुल 1.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उपायुक्त के माध्यम से डीएमएफटी फंड से इन्हें लगाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन तीनों स्थलों पर जल्द ही नए डिफ्लोरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में पहले से भी पानी से फ्लोराइड हटाने के लिए प्लांट लगाए गए हैं, लेकिन लंबे समय से इस्तेमाल होने के कारण उनकी कार्यक्षमता कम हो गई है। ऐसे में नए प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि ल...