पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पांडु थाना क्षेत्र के बंदला टोला पोखरापार में गुरुवार को करीब 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नागेश्वर चौधरी के पुत्र जनार्दन चौधरी के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से लापता थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: चार दिन से लापता ग्रामीण का मिला शवलापता होने के बाद मिला शव जानकारी के अनुसार, जनार्दन चौधरी सोमवार की सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार की शाम पांडु थाना पहुंचकर उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसी बीच गुरुवार को पोखरापार में खेलने पहुंचे कुछ बच्चों की नजर शव पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Paku...