पलामू, नवम्बर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर। प्रखंड के गुरी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह में चरण पादुका स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 24 घंटे का अखंड अघोर महामंत्र कीर्तन, पूजा-अर्चना, भंडारा और नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन सीओ राकेश तिवारी, बसपा नेता अभिमन्यु सिंह और बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। चिकित्सकों ने 126 लोगों की आंखों की जांच कर दवाइयां दीं तथा 83 लोगों को निःशुल्क चश्मा दिया। समापन पर सफल योनि पाठ और पारिवारिक गोष्ठी हुई। मंच संचालन संजीत कुमार मिश्रा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...