Palamu News: घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मिला सम्मान
पलामू, अगस्त 22 -- Palamu News: छतरपुर। छतरपुर शहर के खाटिन मोहल्ला निवासी अनिल पासवान को सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से उन्हें 2,000 रुपये का चेक प्रदान किया। कुछ सप्ताह पहले छतरपुर-जपला रोड के लरमी घाटी में देर शाम ऑटो दुर्घटना की सूचना मिलने पर अनिल छह किलोमीटर दूर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों, जिसमें एक नाबालिग बच्ची भी शामिल थी, को समय पर छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अनिल ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति किसी भी जाति-धर्म का हो, उसकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने अब तक दर्जनों घायलों को निस्वार्थ अस्पताल पहुंचाया है। सम्मान पर उन्होंने प्रशासन का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.