Palamu News: घाघरा गांव में अंधविश्वास को लेकर हुई मारपीट
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में मंगलवार को भूत-प्रेत और अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक ही पक्ष के 35 वर्षीय अर्जुन राजवंशी और 45 वर्षीय विमल राजवार घायल हो गए। बताया गया कि अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। घटना में अर्जुन राजवंशी और विमल राजवार को चोटें आईं। परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना के बाद फिलहाल किसी पक्ष की ओर से हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.