Palamu News: घर में घुसा युवक, चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव में चोरी के आरोप में पकड़े गए लालबाबू नामक आरोपी को पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके पास से चांदी के पायल और बिछिया बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक अनुसंधान के अनुसार रेहला निवासी लालबाबू, कुल्ही गांव निवासी राजेंद्र पाठक के घर में रविवार को चोरी करने के इरादे से घुसा था। परंतु ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर घर में बंद कर दिया और इसकी सूचना उंटारी रोड पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी के पायल और बिछिया बरामद हुए।विश्रामपुर अंचल के पुलिस सब-इंस्पेक्टर राज्यवर्धन ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.