Palamu News: घरेलू विवाद से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी का प्रयास, एसपी ने बचाया
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। उंटारी रोड थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से परेशान एक विवाहिता ने मंगलवार की शाम में कोयल नदी पर बने पुल से तेज धार में छलांग लगा दी। संयोग से उसी समय वहां से गुजर रहे पलामू के एसपी कपिल चौधरी की नजर पुल के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़ पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाकर महिला को बचाने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को सक्रिय किया। तत्परता से महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई कि उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी का मंगलवार को अपने पति से विवाद हो गया था। इससे आहत होकर वह कोयल नदी पुल पर पहुंची और नदी की तेज धार में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने तत्काल उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.