पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी थाना क्षेत्र के मतुली गांव में घरेलू विवाद में पिता की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे संटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मतुली गांव निवासी जगतपाल सिंह और उनके बेटे संटू सिंह के बीच शनिवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान संटू सिंह ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को जं...