पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव स्थित ग्रेफाइट कंपनी में बुधवार के रात में कंटेनर की चपेट में आने से सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी 55 वर्षीय वकील अहमद की मौत हो गयी।

घटना की सूचना सुचना पाने के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र खालिद अंसारी के अनुसार पिता 15 सालों से ग्रेफाइट कंपनी में कार्यरत थे कल के दिनों में नाइट शिफ्ट में थे बुधवार के रात में एक कंटेनर माल लेने आया था इसी दौरान कंटेनर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए बाद में उन्हें इलाज के लिए मेदि...