Palamu News: ग्रासिम इंडस्ट्रीज परिसर के 8 क्वार्टरों से एक करोड़ से अधिक की संपत्ति चोरी
पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आवासीय परिसर के आठ क्वार्टरों को निशाना बनाकर चोरों ने दशहरा की रात में भीषण चोरी की है। दरवाजे तोड़कर या काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अति सुरक्षित इस परिसर में एक साथ 8 आवासों में चोरी संबंधित परिवारों को एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। चोरी की गई जेवर सहित अन्य परिसंपत्ति का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुसंधान के अनुसार दुर्गापूजा के दौरान क्वार्टरों में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। खाली पड़े आवासों में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सीएसआर प्रबंधक विकास कुमार, इंजीनियर प्रवीण देव, टीआर फिन, संतोष शुक्ल, संजीव कुमार, विजय कुमार ओटवानी, संतन भट्टाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.