पलामू, अक्टूबर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर। गढ़वा जिले के गुर्दी गांव निवासी 47 वर्षीय राजमिस्त्री शेख कुदुस के आपरेशन के बाद हालात में सुधार शुरू है। भूमि विवाद में गोली मारकर सोमवार को उसे घायल कर दिया गया था। घटना के बाद उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया। मंगलवार को उन्हें नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉ. अमित, डॉ. दीपक और डॉ. राहुल अग्रवाल की टीम ने ऑपरेशन कर शरीर में लगी गोली निकाल दी। डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। घायल के भतीजे शेख खुश्तर्क ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर अप्रैल में से विवाद चल रहा है। आरोपी ने शेख कुदुस पर तीन गोलिया चलाई थी जिसमें एक सीने में गोली लग...