Palamu News: गोदरमा में दुर्गा पूजा समिति पुनर्गठित
पलामू, सितम्बर 9 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 को धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को दुर्गा मंडप परिसर में बैठक कर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। विश्वनाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने के साथ सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई समिति में धनंजय पांडेय अध्यक्ष, सुनील पांडेय उपाध्यक्ष, विकेश पांडेय सचिव, सोनू पांडेय सहसचिव, अभिनव पांडेय मंत्री और देव प्रकाश पांडेय कोषाध्यक्ष बनाए गए। नवनीत पांडेय और मनीष पांडेय को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। सूरज पांडेय संगठन मंत्री, अनिमेष पांडेय सुरक्षा मंत्री तथा नटवर पांडेय और आदित्य पांडेय मीडिया प्रभारी बनाए गए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चंदवारा दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, कमेटी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.