पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। अंचल के खैराट गांव में करीब 1.50 एकड़ गैरमजरुआ आम भूमि पर कथित कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, एसडीओ मेदिनीनगर व उपायुक्त को आवेदन देकर निर्माण पर रोक लगाने, जमीन का सीमांकन कराने और अतिक्रमण की पुष्टि होने पर उसे हटाने की मांग की है। ग्रामीण हरिहर मांझी, अर्जुन मोची, संजीत मोची, बसंत शुक्ला, धर्मेंद्र राम, जसविंदर पासवान, विश्वनाथ मोची, राजेश साव, नंदलाल मोची व शिवधारी पासवान समेत अन्य के अनुसार संबंधित भूमि पर गोराडीह टोली निवासी कई व्यक्ति निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र भी बना है। इससे बच्चों के आवागमन व गतिविधियों के लिए जगह प्रभावित होने की आशंका है। ...