पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: गुब्बारा बेचने गए चैनपुर के किशोर की कनहर नदी में डूबने से मौत मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित कनहर नदी में डूबने से पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव निवासी 14 वर्षीय इरशाद मियां की मौत हो गई। वह इश्तियाक मियां उर्फ इनर मियां का पुत्र था और पिता के साथ दशहरा मेला में गुब्बारा बेचने रामानुजगंज गया था। सोमवार की सुबह नदी में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में वह बह गया था। मंगलवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से जिला प्रशासन ने उसका शव बरामद किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा। बुधवार को घर लाकर शव बंदुआ गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।मृतक के पिता ने बताया कि दशहरा के अवसर पर वह अपने बेटे के साथ गुब्बारे बेचने रामानुजगंज गए थे। परिवार की आर्थ...