Palamu News: गीता देवी हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार; दो बाइक, चार मोबाइल और लूटे गए गहने बरामद
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में गीता देवी की हत्या और लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी की नंबर प्लेट लगी दूसरी बाइक, चार मोबाइल फोन, मृतका के लूटे गए आभूषण, खून व मिट्टी लगे कपड़े और हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद की गई है। शनिवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात गीता देवी दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें अकेला पाकर खेत की ओर ले जाकर उनके आभूषण लूट लिए। महिला द्वारा पहचान लिए जाने और शोर मचाने के डर से आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.