Palamu News: गाय की रस्सी में फंसकर गिरने से युवक की मौत
पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: गाय की रस्सी में फंसकर गिरने से युवक की मौत हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव में शनिवार की देर शाम गाय के दौड़ने के दौरान सड़क पर गिरने से 43 वर्षीय लखन मेहता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। लखन मेहता अपने घर के पास बंधी गाय को एक खूंटे से खोलकर दूसरे खूंटे में बांधने जा रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ गाय की रस्सी में फंस गया। अचानक गाय पीसीसी सड़क की ओर दौड़ने लगी। रस्सी में हाथ फंसा होने के कारण लखन मेहता भी उसके साथ खिंचते हुए सड़क पर गिर गए। गाय उन्हें कुछ दूरी तक घसीटती ले गई। हादसे में लखन मेहता गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.