Palamu News: गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे लोग
पलामू, सितम्बर 17 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी के पति बचिन कुमार पासवान व अन्य चार लोग थार गाड़ी पलटने से बाल बाल बच गए। यह घटना नावा बाजार थाना क्षेत्र के ताली धाम से घर जाने के क्रम में नाहर में पलट गई। इस गाड़ी को नंद किशोर पासवान का भतीजा सचिन कुमार पासवान चला रहा था। गाड़ी पलटने से चारों व्यक्ति सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार चेड़ी धाम पर सभी अपने निजी वाहन थार से चेड़ी धाम पर पूजा के बाद खाना खाकर वापस करीबन 4ः30 बजे घर आ रहे थे कि गाड़ी का पिछला भाग का चक्का नाहर में जाने से थार गाड़ी पलट गई। उसमें सभी लोग सुरक्षित है। उपस्थित लोगों ने बताया कि सभी व्यक्ति नशापान किये हुए थे। गाड़ी सही ढंग से नहीं चलाने के कारण गाड़ी नाहर में पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.