Palamu News: गांव की चौपाल सह कार्यकर्ता सम्मेलन आज से
पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की ओर से पांकी विधानसभा क्षेत्र में गांव की चौपाल सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद खान ने बताया कि सम्मेलन में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना है। कार्यक्रम की शुरुआत 30 अगस्त को पांकी स्थित हाजी शरीफ साहब मैरेज हॉल में सुबह 10 बजे से होगी। इसी दिन लेस्लीगंज के एआर पैलेस में दोपहर 1 बजे से सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 1 सितंबर को तरहसी के राज हॉस्पिटल सभागार तथा 3 सितंबर को सतबरवा ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.