Palamu News: गढ़वा रोड जंक्शन पर ट्रेन के सामने कूदा अज्ञात व्यक्ति, मौत
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल के गढ़वा रोड जंक्शन परिसर में बुधवार की शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक घटना हुई। जानकारी के अनुसार, एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन के मुख्य गेट के सामने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह घसीटते हुए ओवरब्रिज तक चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। जीआरपी थानाप्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि अभीतक मृतक कि पहचान नहीँ हो सकी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.