पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में चोरी और डकैती की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। सतबहिनी गांव में पुलिस जवान के घर हुई भीषण डकैती के 36 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ते की मदद लेने के साथ तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। एसडीपीओ चिरंजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सभी मामलों की जांच जारी है और जल्द उद्भेदन का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ शनिवार की रात में ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव में चोरी की घटना सामने आई। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेहला, विश्रामपुर और ऊंटारी रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उस...