Palamu News: खेत में काम कर रहे युवक की वज्रपात से हुई मौत
पलामू, जुलाई 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भालोगाड़ी गांव के मनजीत साव के 20 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार की रविवार को दोपहर वज्रपात से मौत हो गई। एमआरएमसीएच परिसर में उनके परिजन करीब आधे घंटे से ज्यादा बिलखते रहे। उनके परिजन ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 12 बजे मकई के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए खेत से निकलने के क्रम में वह वज्रपात की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Palamu News: वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.