पलामू, अगस्त 13 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में गुरुवार को धान रोपनी के लिए खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर 29 वर्षीय निर्मल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया और इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नावाजयपुर के थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के रबदी गांव निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई है।

घटना का विवरण निर्मल सिंह अपनी बहन के खेत में धान रोपनी के लिए स्वयं ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जुताई के दौरान ट्रैक्टर का इंजन कीचड़ में धंस गया। उसे कीचड़ से नि...