पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के खाप कटैया मिडिल स्कूल में बुधवार को प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष रजनी देवी और उपाध्यक्ष सोनामती देवी चुनी गई है। चुनाव कराने आए पर्यवेक्षक शिक्षक पंकज कुमार और विनय कुमार की उपस्थिति में चुनाव कार्य संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सहिया बालमती देवी ने किया। स्कूल के हेडमास्टर अर्जुन बैठा ने बताया कि प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। अध्यक्ष रजनी देवी और उपाध्यक्ष सोनामती देवी चुनी गई है। शिक्षक प्रतिनिधि में प्रतीमा गौरी और प्रवीण मिश्रा चुने गये है। प्राधिकार सदस्य वार्ड पार्षद त्रिपुरारी राम को बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: धर्मेंद्र चुने गए एसएमसी के अध्यक्ष बाल सांसद प्रतिनिधि के पद पर रजनीकला कुमारी चु...