पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के पीपर खांड गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक घर में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर किसी तरह देशी जुगाड़ से काबू पाया गया। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इस हादसे में कितने का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अखिलेश विश्वकर्मा के घर में खाना बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिसके बाद घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्राम...