Palamu News: खाद-बीज के लिए परेशान हैं किसान
पलामू, सितम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में खाद-बीज की समस्या से किसान परेशान हैं। खेती के महत्वपूर्ण समय में यूरिया नहीं मिलने और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत किसानों ने की है। किसानों का आरोप है कि निर्धारित दर पर यूरिया मांगने पर दुकानदार स्टॉक नहीं होने की बात कहकर लौटा देते हैं, जबकि अधिक कीमत देने पर खाद उपलब्ध करा दी जाती है। इससे छोटे और सीमांत किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक माह पूर्व जिला परिषद की बोर्ड बैठक में खाद दुकानों के बाहर स्टॉक और निर्धारित दर प्रदर्शित करने की मांग की गई थी। कृषि पदाधिकारी को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने प्रशासन से दुकानों की नियमित जांच और अधिक कीमत वसूलने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.