पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-13 स्थित खाटीन मोहल्ला के देवी मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर नवयुवक संघ ने बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। राणा रणजीत पहाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनोज कुमार मिश्रा के निर्देशन में नवयुवक संघ ने दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पुनर्गठित कमेटी में सुभाष मिश्रा, चंचल ठाकुर, संतोष दास, नंदलाल बरई और मंटू मिश्रा को संरक्षक बनाया गया। श्यामानंद मिश्रा को संचालक, ब...