Palamu News: खाई में समा गई मजदूर की जिंदगी, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। दो माह पहले घर-परिवार के बेहतर भविष्य का सपना लेकर जम्मू-कश्मीर कमाने गया 40 वर्षीय गुडू पासवान अब कभी लौटकर नहीं आएगा। गुरुवार की अहले सुबह जब उसका शव शांखा गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग अंतिम दर्शन के लिए उसके घर पहुंचने लगे।रेहला थाना क्षेत्र के शांखा गांव निवासी गुडू पासवान पिछले पांच-छह वर्षों से जम्मू-कश्मीर के एक पावर प्रोजेक्ट में वेल्डिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। दो माह पहले ही वह परिजनों से मिलकर दोबारा काम पर गया था। परिवार को क्या पता था कि इस बार वह घर लौटेगा तो जिंदा नहीं, बल्कि उसका शव आएगा।परिजनों के अनुसार छह अक्टूबर को दोपहर भोजन के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.