Palamu News: खरना के साथ 36 घंटे के निर्जला उपवास में जुटे छठव्रती, भक्तिमय हुआ पलामू
पलामू, नवम्बर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पलामू जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उत्साह और भक्ति का माहौल है। शनिवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के कोयल और अमानत नदी घाट के साथ जिले के अन्य शहरी और ग्रामीण घाटों पर महापर्व के दूसरे दिन दिन भर के उपवास के बाद छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ घाट पर स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर घाट से घर लौटकर खरना का अनुष्ठान संपन्न किया। खरना के बाद छठव्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया है। खरना को लेकर शनिवार की सुबह से ही छठव्रती और उनके परिवार के सदस्य घरों की साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: खरना के साथ 36 घंटे निर्जला उपवास रखकर सूर्य की अराधना में जुटे छठव्रती महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.