पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला खनन टास्क फोर्स की मंगलवार को बैठक करते हुए उपायुक्त ने पिछली कार्रवाई की समीक्षा की, इस क्रम में पाया कि पिछले तीन महीनों में ऊंटारी रोड अंचल ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक की समीक्षा समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई बैठक में उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने उपायुक्त को बताया कि जुलाई में खनन विभाग ने अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 44 वाहनों को जब्त किया और 34 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। इसी अवधि में जिला परिवहन विभाग ने 52 वाहन जब्त किए और 10 लाख 1...